मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की नगरी में जुहू बीच पर बच्चों के साथ खेला क्रिकेट
स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री धामी के साथ सेल्फी लेने के लिए दिखा उत्साह
मुख्यमंत्री ने केदार खंड और मानस खंड की यात्रा पर आने का लोगों को दिया निमंत्रण
मुंबई। चुनाव प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुहू बीच में सुबह की सैर की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत की। उन्होंने जुहू बीच में बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। लोगों ने सिलक्यारा टनल बचाव अभियान की सफलता और उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री धामी की सराहना की।
सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री धामी जुहू बीच में सैर के लिए निकले। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने धामी को पहचान लिया और एक के बाद एक कई लोग उत्सुकतावश उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। लोगों में धामी के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। धामी ने सभी की कुशलक्षेम पूछी। इसी बीच क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर धामी की नजर पड़ी तो वह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कुछ देर तक बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेली। धामी उत्तराखंड में रहें या प्रदेश से बाहर, मॉर्निंग वॉक करना और आम लोगों से मिलना उनकी आदत में शुमार रहा है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…