मुख्यमंत्री धामी पहुंचे चीन सीमा के पास मिलम गांव
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं दौरे के तीसरे दिन सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी का दौरा कर स्थानीय जनता और आईटीबीपी जवानों के साथ समय बिताया। उन्होंने चीन सीमा के पास हीरा टी स्टॉल पर गुड़ वाली चाय की चुस्कियां लेते हुए जवानों व नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्ण कुमार आर्या की मांग पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही क्षेत्र में एक इंडोर बैडमिंटन हॉल के निर्माण की घोषणा की। सीएम की इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और इसे युवाओं के खेल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
मुख्यमंत्री धामी ने ITBP जवानों और ग्रामीणों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिले के दुर्गम सीमांत गांव मिलम का दौरा कर ITBP जवानों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों की देशभक्ति और समर्पण की प्रशंसा करते हुए ग्रामीणों से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमांत गांवों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं। सीएम धामी ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस विकास प्रक्रिया को और तेजी से आगे बढ़ाएगी।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…