मुख्यमंत्री धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

शीतलहर के दृष्टिगत निराश्रित पशुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर कराई जाए उपलब्ध – मुख्यमंत्री धामी 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में शीतलहर से बचाव के लिए प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपदों में रैन बसेरों में ठहरने वालों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, साथ ही ठंड से बचाव के लिए रात्रि के समय अलाव की व्यवस्था की जाए।
इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि बर्फबारी के कारण सड़कें अधिक देर तक बाधित न हों। शीतलहर के दृष्टिगत निराश्रित पशुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध कराई जाए। शीतकाल के दृष्टिगत जनपदों में गर्भवती महिलाओं का सम्पूर्ण डाटा रखा जाए ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में उन्हें यथाशीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

1 hour ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

3 hours ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

13 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

13 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

13 hours ago