मुख्यमंत्री धामी ने जनसमस्याओं पर की फरियादियों से बात

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर अपनी समस्या बताने वाले फरियादियों से बातचीत करते हुए अधिकारियों को उन पर उचित कार्रवाही के निर्देश दिए हैं। डोईवाला तहसील के शेरगढ़ निवासी कर्मचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उनके खेत के लिए आने वाली सिंचाई नहर, टूट गई है, जिस कारण सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री ने उनसे पूरी समस्या सुनने के बाद, प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग को मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी तरह मेजर नरेश कुमार सकलानी ने उनकी भूमि पर निजी व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर लधु सिंचाई नहर बनाने की शिकायत दर्ज की गई, जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। एक अन्य शिकायतकर्ता कैनाल रोड निवासी धीरेंद्र शुक्ला ने बिल्डर के खिलाफ परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई है, मुख्यमंत्री ने एमडीडीए को इस प्रकरण में जांच करने को कहा है। विकासनगर दिनकर विहार निवासी विशन दत्त शर्मा की सड़क संबंधित शिकायत पर भी मुख्यमंत्री ने सचिव लोक निर्माण विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

“जनता के पत्र सिर्फ कागज़ नहीं, उम्मीद और विश्वास का प्रतिबिम्ब होते हैं, आज ऐसे ही कुछ शिकायती पत्र पढ़ने के बाद मैने संबंधित शिकायतकर्ताओं से बात की। साथ ही अधिकारियों को इन पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। समाधान ही हमारी सरकार की कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान है।पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार देहरादून। प्रदेश…

11 minutes ago

वी-गार्ड ने हरिद्वार में मॉड्यूलर स्विच और डिजाइनर इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट लॉन्च किए –

 हरिद्वार,: देश के प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स में से एक, वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड…

24 minutes ago

अलंकार ज्वैलर्स के दूसरे शोरूम का भव्य शुभारंभ, पहाड़ी ज्वैलरी बनी आकर्षण का केंद्र –

   देहरादून। ऋषिकेश में 14 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों का विश्वास जीतने के बाद…

30 minutes ago

अंशुल नेगी और मैत्री घिल्डियाल बने तुलाज़ यूनिवर्सिटी के मिस्टर एवं मिस फ्रेशर्स 2026 –

  देहरादून,  : तुलाज़ यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स पार्टी 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नवप्रवेशित…

57 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हिंदी हमारी संस्कृति और लोकचेतना की सशक्त पहचान- सीएम धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

4 hours ago