देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को ‘आल सीजन टूरिज्म डेस्टिनेशन’ बनाने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। इसके तहत पर्यटन स्थलों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, सड़क संपर्क में सुधार, आवासीय सुविधाओं का विकास और डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। इस दिशा में ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे योजना और धार्मिक पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
मुख्यमंत्री धामी यह बातें रविवार को देहरादून के इंद्रानगर स्थित होटल रायल इन पैलेस में भाजपा के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुनने के बाद साझा की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनसंवाद का अनूठा मंच है, जो समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर दूरदराज क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से ऐसे प्रेरक व्यक्तित्वों की कहानियां पूरे देश में पहुंचती हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…