मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण – my uttarakhand news

उत्तराखंडखेल–जगत

Share0

Advertisement

देहरादून ,खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया।खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के द्वारा खिलाड़ियों को आईपीएल की तर्ज पर मंच दिया जाना बेहद सराहनीय पहल है, निश्चित ही उत्तराखंड प्रीमीयर लीग से प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए नया मंच मिलेगा और इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से महिला सशक्तिकरण को भी नया आयाम मिलता है ।मंत्री रेखा आर्या ने कहा आईपीएल की तर्ज पर उत्तराखंड प्रीमीयर लीग आयोजित करने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को शुभकामनाएं देती हूँ और प्रदेश के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी , बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ , प्रमुख खेल सचिव अभिनव सिन्हा , क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा समेत तमाम खेल प्रशंसक और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

36 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

57 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago