45 नाली भूमि पर विकसित होगा अत्याधुनिक अतिथि गृह, डीपीआर जल्द तैयार करने के निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में राज्य संपत्ति विभाग ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह निर्माण परियोजना को गति दे दी है। गुरुवार को राज्य सचिवालय में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परियोजना की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बागेश्वर के ग्राम ठेलापालन में बनने वाले राज्य अतिथि गृह की डीपीआर वर्तमान जरूरतों के साथ भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा से जुड़ी इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और निर्माण कार्य गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ कराया जाए।
प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह लगभग 0.900 हेक्टेयर (45 नाली) भूमि पर विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य पर्वतीय जनपद में सरकारी कार्यक्रमों, वीआईपी दौरे और प्रशासनिक गतिविधियों के दौरान बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, बागेश्वर को निर्देश दिए कि डीपीआर में पर्याप्त अतिथि कक्ष, बैठक कक्ष, प्रशासनिक कक्ष सहित सभी जरूरी सुविधाओं का प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि भवन को इस तरह तैयार किया जाए कि आने वाले वर्षों में भी इसकी उपयोगिता बनी रहे।
बैठक में पार्किंग व्यवस्था, फर्नीचर, विद्युत उपकरण और अन्य आधारभूत सुविधाओं को भी परियोजना में शामिल करने पर जोर दिया गया। सचिव ने कहा कि सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करते हुए मितव्ययता के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
अधिकारियों को डीपीआर के साथ स्थल चयन समिति की रिपोर्ट, ले-आउट स्वीकृति और अन्य आवश्यक अनुमतियां संलग्न करने के निर्देश दिए गए, जिससे स्वीकृति प्रक्रिया में देरी न हो।बैठक में अपर सचिव एवं राज्य संपत्ति अधिकारी लक्ष्मण सिंह, उप सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं लोक निर्माण विभाग बागेश्वर के अधिकारियों ने परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…