शहर में ट्रैफिक सुधार की पहल, तीन स्थानों पर बनी ऑटोमेटेड पार्किंग
देहरादून। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए परेड ग्राउंड में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड पार्किंग का लोकार्पण कर इसे आम जनता को समर्पित कर दिया गया है। इस सुविधा का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।
करीब 472.23 लाख रुपये की लागत से बनी इस ऑटोमेटेड पार्किंग में एक साथ 111 वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। इस परियोजना का उद्देश्य शहर में पार्किंग की समस्या का समाधान करना और यातायात को सुचारू बनाना है।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा शहर में चरणबद्ध तरीके से ऑटोमेटेड पार्किंग विकसित की जा रही है। इसके तहत परेड ग्राउंड के अलावा तिब्बती मार्केट (132 वाहन क्षमता) और कोरोनेशन क्षेत्र (18 वाहन क्षमता) में भी ऐसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
पार्किंग व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने “फ्री सखी कैब सेवा” भी शुरू की है। इसके तहत पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए नजदीकी भीड़भाड़ वाले इलाकों तक मुफ्त पहुंचाया जाएगा। इसके लिए टाटा पंच ईवी वाहनों का उपयोग किया जा रहा है।
इसके साथ ही शहर में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ईवी मिनी बस शटल सेवा शुरू करने की योजना है, जिससे पार्किंग स्थलों से प्रमुख स्थानों तक आवाजाही आसान होगी और निजी वाहनों का उपयोग कम किया जा सकेगा।
जिला प्रशासन की यह पहल न केवल देहरादून को जाम से राहत दिलाने में मददगार साबित होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट की दिशा में भी एक अहम कदम मानी जा रही है।
देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…
देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…
दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…
टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…
पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…
11 जनपदों के खिलाड़ी कोर्ट पर दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, 24 अक्टूबर तक कंडोलिया इंडोर…