मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कलानौर (हरियाणा) में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेनू डाबला के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कलानौर (हरियाणा) में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेनू डाबला के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा में चहुमुखी विकास धरातल पर उतरा है : मुख्यमंत्री।
*हरियाणा में सरकार बनाकर फिर से भ्रष्टाचार करना चाहती है कांग्रेस: मुख्यमंत्री धामी।*
*कांग्रेस के समय में पर्ची-खर्ची सिस्टम की वजह से प्रतिभावान युवाओं को नौकरी नहीं मिलती थी*
पिछले दस वर्षों में गरीब, किसान, मजदूर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम हुआ है।
हरियाणा में सड़क, रेल, हवाई अड्डे, अस्पताल, विद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है।
24 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए गए।
प्रदेश के 1.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है।
5.50 लाख विद्यार्थियो को नि:शुल्क टैबलेट देने का कार्य किया है।किसानों की फसलों के नुकसान पर 12500 करोड का मुआवजा राशि दी गई है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान प्रधानमंत्री जी ने इसी धरती से शुरू किया था। जिससे बड़ा बदलाव हरियाणा में आया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में 8 फसलों से बढ़ाकर 14 फसलों का एमएसपी तय किया गया है।
अब भाजपा की सरकार बनने के बाद 24 फसलों में एमएसपी दिया जाएगा।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक गरीब कल्याण योजनाओं को लागू किया गया है।देश में जनधन योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि जैसी अनेकों योजनाएं गतिमान है।
*हरियाणा में भाजपा की सरकार 36 बिरादरियों को साथ में लेकर चलती है।*
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में एक ओर विकास का साथ देने वाली भाजपा तो दूसरी ओर तुष्टिकरण भ्रष्टाचार और परिवारवाद वाली पार्टी कांग्रेस है।जिसने हरियाणा को लूटा है। कांग्रेस आम जनता का हक मारती थी।
प्रतिभाशाली युवाओं को नौकरी से दूर रखकर पैसे लेकर नौकरियां बेची जाती थी।
हरियाणा को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार घूसखोरी और दलाली दी है। कांग्रेस ने गरीब किसानों की जमीन छीनकर बड़े-बड़े पूंजीपतियों और अपने दामादों को बाटी है।
दलितों और महिलाओ पर अत्याचार हुआ करते थे। कांग्रेस के पाप कभी खत्म नहीं होंगे।
कांग्रेस को लंबे समय से भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं मिला तो ये लोग हरियाणा में सरकार बनाकर फिर से भ्रष्टाचार करना चाहते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks