मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृत की लंबे समय से लंबित नाबार्ड के अंतर्गत आने वाली विभिन्न जिलों की धनराशि !! – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से वापस आते ही 10अगस्त 2024 को नाबार्ड के अंतर्गत विभिन्न जिलों के लिए धनराशि स्वीकृत की।– जनपद देहरादून के रायपुर विकासखण्ड के भोपालपानी में क्षतिग्रस्त कड़ाई खाला गूल का जीर्णोद्धार, थानों मुख्य नहर के हैड व कुलावों की मरम्मत/पुननिर्माण कार्य हेतु ₹488.40 लाख, विकासनगर में विकासखण्ड सहसपुर के ग्राम छरबा जंगलात चौकी वार्ड नं०-15 में 01 नवीन नलकूप (Sprinkler Irrigation System) के निर्माण हेतु ₹156.57 लाख की स्वीकृति प्रदान की।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड दुगड्डा के कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत दांयी खो नहर के पुनरोद्धार/जीर्णोद्वार के कार्य हेतु ₹463.16 लाख, विकासखण्ड पौड़ी के ग्राम ल्वाली में लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण हेतु ₹175.54 लाख एवं विकासखण्ड थलीसैंण के ग्राम पैठानी में लिपट सिंचाई योजना के निर्माण हेतु ₹126.68 लाख की स्वीकृति प्रदान की। विकासखंड पोखड़ा के ग्राम किमगड़ी में दतगाड़ नाले से भू-कटाव रोधी योजना के लिए मुख्यमंत्री ने ₹452.26 लाख का अनुमोदन प्रदान किया। इसके अतिरिक्त एकेश्वर के अंतर्गत ग्राम कोटा में कोटा नाले से भू-कटाव रोधी योजना के लिए ₹107.70 लाख एवं एकेश्वर में ही बगड़सेरा तोक की पश्चिमी न्यार नदी से भूकटावरोधी योजना के लिए ₹196.43 लाख की स्वीकृति प्रदान की।
जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड चौखुटिया में स्प्रिंकलर आधारित 01 संख्या भेल्ट लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण की प्रायोजना हेतु ₹100.49 लाख एवं विकासखण्ड द्वाराहाट की छाना नहर के जीर्णोद्वार की प्रायोजना हेतु ₹217.31 लाख की स्वीकृति प्रदान की।
चमोली के विकासखण्ड पोखरी में 12 पर्वतीय नहरों के पुनरोद्धार हेतु ₹254.62 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही उन्होंने जनपद ऊधमसिंहनगर के विकासखण्ड रूद्रपुर की किच्छा नहर के लाईनिंग कार्य हेतु ₹180.81 लाख एवं विकासखण्ड रूदपुर की सिरसा नहर के लाइनिंग के कार्य हेतु ₹137.10 लाख की स्वीकृति प्रदान की।
जनपद ऊधमसिंहनगर के तहसील सितारगंज में उत्तर प्रदेश राज्य से प्राप्त सिसैया नहर के आधुनिकीकरण एवं पुनरोद्धार के कार्य हेतु ₹290 लाख, तहसील खटीमा में चन्देली माईनर के आधुनिकीकरण एवं पुनरोद्धार की योजना हेतु ₹212.51 लाख एवं तहसील खटीमा में नहर सं.०- 03. 03ए. 03बी के पुनरोद्धार की योजना हेतु ₹162.58 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।
जनपद उधमसिंहनगर के नगर निगम काशीपुर में ढेला नदी से ट्रेंचिंग ग्राउंड एवं मानपुर सैनी फार्म कॉलोनी, सिल्वर सिटी कालोनी आदि की आबादी को बाढ़ से बचाव के लिए मुख्यमंत्री ने 488.0 लाख के कार्यों को अपना अनुमोदन प्रदान किया। सीएम घोषणा के अनुपालन में जनपद हरिद्वार अंतर्गत हरिद्वार(शहरी) विधानसभा में कुल 50 हैंडपंपों के अधिष्ठापन के लिए मुख्यमंत्री ने ₹274.60 लाख की धनराशि का अनुमोदन भी प्रदान किया।
जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली में अवस्थित लस्तर मुख्य नहर एवं क्षतिग्रस्त 8 कि०मी० आफसूटों के पुनरोद्धार तथा HDPE पाईप द्वारा 10.214 कि०मी० नए आफसूटों के निर्माण हेतु ₹761.33 लाख एवं विकासखण्ड जखोली के अंतर्गत तैला. सुमाड़ी, तुमेटा तथा सिरवाडी में 04 सं० लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण हेतु ₹500.38 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।
जनपद नैनीताल के भीमताल में भी राज्य योजना के अंतर्गत ढाई किमी लंबे भीमताल बायपास मोटर मार्ग के लिए ₹795.69 लाख की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

5 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

5 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

5 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

6 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

6 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

6 hours ago