मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को दी ₹115.23 करोड़ की सौगात, 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास | HNN 24×7

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को दी ₹115.23 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय भ्रमण पर बुधवार को चंपावत पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में ₹115.23 करोड़ की 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें ₹51.37 करोड़ की 22 योजनाओं का लोकार्पण और ₹63.86 करोड़ की 21 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चंपावत में विकास की यह गति ‘आदर्श चंपावत’ के स्वप्न को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन योजनाओं में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, पशुपालन और ग्रामीण अवसंरचना से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं, जिनसे चंपावत के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

 

 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले– “चंपावत है उत्तराखंड की आत्मा”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत उत्तराखंड की आत्मा है और राज्य सरकार इसे “मॉडल जिला” बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई योजनाएं विकास के नए युग की शुरुआत हैं, जहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन एक साथ प्रगति करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने जीजीआईसी ऑडिटोरियम हॉल में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के तहत आत्मनिर्भर भारत, नशामुक्त समाज, स्वच्छता, जल संरक्षण और आदर्श चंपावत के निर्माण के लिए डिजिटल हस्ताक्षर किए। उन्होंने विधानसभा सम्मेलन में भाग लेकर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री धामी ने जीजीआईसी की बालिकाओं के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा और प्रदेश के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर कई भाजपा नेता एवं अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

12 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

13 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

13 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

13 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

14 hours ago