हल्द्वानी में वनाग्नि की रोकथाम व पेयजल व्यवस्था के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली अधिकारियो की बैठक , अग्नि प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई दौरा !! – myuttarakhandnews.com


हल्द्वानी : प्रदेश में कई हिस्सों में आग लगने की घटनाएं सामने आरही है ,जिसमे हल्द्वानी क्षेत्र सबसे ज्यादा आग की चपेट में आया । ऐशे में उत्तराखंड के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल 27 अप्रैल 2024 को हल्द्वानी में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली ।
उन्होंने वनाग्नि की रोकथाम व पेयजल व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए।बैठक में कहा गया कि आग लगने पर जिलाधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए प्रभावित वन क्षेत्र पहुंचकर सामंजस्य के साथ आग पर काबू पाने में अपना सहयोग दें।सभी अधिकारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।
बैठक में तय हुआ कि वनाग्नि को रोकने के लिए स्थानीय संगठनों, स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर जनजागरुकता फैलाने और जंगलों में आग लगाने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई करने में सहयोग लिया जायेगा ।अग्नि को फैलने से रोकने में सहयोग कर रहे ग्रामीणों को चिन्हित कर वन विभाग द्वारा सम्मानित भी किया जाए।
मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि ग्रीष्मकाल में पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने के साथ ही टैंकरों से जलापूर्ति व पेयजल लाइनों की समुचित मरम्मत सुनिश्चित करें।हालांकि देर रात उत्तराखंड के कई हिस्सों में तेज तूफान के साथ ओले और वर्षा भी हुई जिससे आग लगने से रुकने में सहायता मिलेगी ।

Post Views: 8

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

3 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

3 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

8 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

8 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

8 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

8 hours ago