मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे नरेंद्रनगर , 49वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का किया उद्घाटन | HNN 24×7

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे नरेंद्रनगर
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नरेंद्रनगर पहुंचकर 49वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेले के मुख्य आकर्षण रहे विभिन्न स्कूलों द्वारा तैयार की गई देश की संस्कृतियों, सभ्यताओं, त्योहारों, पारंपरिक वेशभूषाओं और ऐतिहासिक शौर्य गाथाओं पर आधारित झांकियों का अवलोकन कर छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह मेला प्रदेश के प्रमुख मेलों में से एक है जो हमारी संस्कृति, सभ्यता और सनातन भी पहचान को दर्शाता है।

 
49वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का हुआ उद्घाटन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नरेंद्रनगर में 52 सिद्ध पीठों में से एक, मां कुंजापुरी की कृपा बनी रहे, इस आशय के साथ प्रसिद्ध कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके समर्थन में कई मांगें रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने जल्द स्वीकृति दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला न केवल हमारे सांस्कृतिक और सभ्यता का प्रतीक है, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास में सहायक है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले को क्षेत्र के विकास, खेल, संस्कृति और बच्चों के भविष्य के निर्माण का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि पिछले वर्षों में कई योजनाएं इस मेले के अवसर पर स्वीकृत हुई हैं।

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

25 minutes ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

15 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

16 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

16 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

16 hours ago