देवभूमि की विरासत को भव्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री – my uttarakhand news

 
देहरादून,  मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने  मुख्यमंत्री आवास से चम्पावत जनपद के देवीधुरा स्थित श्री वाराही धाम देवीधुरा में आयोजित मंदिर के नव-निर्माण कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना प्रदेशवासियों के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि माँ वाराही का यह प्राचीन धाम सदियों से श्रद्धा, आस्था और शक्ति का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां आयोजित होने वाला प्रसिद्ध बग्वाल मेला हमारी वीरता, परंपरा और सामूहिक आस्था का अद्भुत संगम है, जिसे राज्य सरकार द्वारा राजकीय मेला घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर के नव-निर्माण से इसे और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप मिलेगा तथा यह धाम आस्था के साथ-साथ विकास और समृद्धि का भी प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चारधाम, शक्तिपीठ और सिद्धपीठ हमारी सनातन परंपरा एवं सांस्कृतिक पहचान के जीवंत प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देशभर में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण एवं पुनरुत्थान का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को भव्य रूप देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि देवभूमि की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का कार्य लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। केदारखंड के साथ-साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। चम्पावत जनपद में स्थित बालेश्वर मंदिर, पाताल रुद्रेश्वर मंदिर, मां रणकोची मंदिर एवं मां पूर्णागिरी मंदिर के पुनर्विकास कार्य भी प्रगति पर हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शारदा कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। 179 करोड़ रुपये की लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया गया है, जबकि लगभग 430 करोड़ रुपये की लागत से गोल्ज्यू कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में भी कार्य चल रहा है।
उन्होंने कहा कि लोहाघाट के छमनिया में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक तथा करीब 257 करोड़ रुपये की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से भवन और छात्रावास निर्माण कार्य प्रगति पर है।
सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए रीठा साहिब क्षेत्र में लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से सड़क नवीनीकरण एवं सुधार कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। शहीद शिरोमणी चिल्कोटी मोटर मार्ग के सुधार कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त लोहाघाट में फायर स्टेशन के प्रशासनिक भवन का निर्माण तथा देवीधुरा में पुलिस चौकी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के तहत केंद्र और राज्य से भेजी जा रही धनराशि पारदर्शिता के साथ डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, श्री वाराही शक्ति पीठ ट्रस्ट के संरक्षक/संस्थापक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी, निर्मल माहरा, श्याम नारायण पाण्डे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

काशीपुर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़, एक गिरफ्ता – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई में डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, 21 दिन में…

1 hour ago

शक्ति नहर में कूदे 48 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, ढालीपुर इंटेक से मिला शव – myuttarakhandnews.com

  विकासनगर। शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम…

1 hour ago

ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल आर्टिका कार जब्त – myuttarakhandnews.com

ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में…

1 hour ago

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…

7 hours ago

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…

7 hours ago