मुख्य सचिव ने किया पीएम आवास परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा आवंटन –

 
रुद्रपुर/देहरादून। बागवाला स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 1872 आवासों का लाभार्थियों को जल्द आवंटन किया जाएगा। रविवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने परियोजना स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आवासों का शीघ्र लोकार्पण किया जाएगा और पात्र लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने लाभार्थियों से ली जाने वाली अंशदान राशि की भी जानकारी प्राप्त की।
जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक आवास के लिए तीन लाख रुपये की सहायता सरकार की ओर से दी जा रही है, जबकि तीन लाख रुपये का अंशदान लाभार्थी द्वारा जमा किया जाना है। उन्होंने बताया कि आवासों की साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में है तथा परिसर में पौधारोपण कराया जा रहा है। साथ ही परिसर में स्थापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की टेस्टिंग भी पूरी कर ली गई है।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नरेंद्र नवानी, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

4 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

4 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

5 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

5 hours ago

खटीमा में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

खटीमा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने के आरोप में…

5 hours ago