देहरादून, । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सचिवालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में भारतखंडे संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का सामूहिक गायन किया। भजन की प्रस्तुति से कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा एवं भावपूर्ण हो गया।इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे एवं नवनीत पांडेय सहित सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…