देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सचिवालय के सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय में फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से अधिकाधिक कार्यरत कार्मिक लाभान्वित होंगे। सचिवालय कार्मिकों को ससमय कार्यस्थल पर ही बेहतरीन फिजियोथैरेपी सुविधा उपलब्ध करवाने का यह प्रयास प्रशंसनीय है।मुख्य सचिव ने इस पहल के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की सराहना की।
इस अवसर पर सचिव डा० आर राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डा० सुनिता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा० आशुतोष स्याणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डा० मनोज शर्मा, चिकित्साधिकारी डा० विमलेश जोशी, डा० रविन्द्र सिंह राणा, उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के सभी पदाधिकारी एवं सचिवालय के कार्मिक मौजूद रहे।
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…
Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Uttarakhand government has decided to provide five per cent…