खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल और एलपीजी की उपलब्धता पर निगरानी रखी जाए- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ की समीक्षा बैठक
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर प्रदेश में खाद्यान्न और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं कीमतों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आयुक्त खाद्य बी.एल. राणा से प्रदेशभर में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार दरों की जानकारी ली।
मुख्य सचिव ने आमजन को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को लगातार और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी तथा अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता और मूल्य स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी और कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए बाजारों, गोदामों और थोक विक्रेताओं के नियमित निरीक्षण अभियान चलाने को कहा गया।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को राहत देने और बाजार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी जनपदों, विशेषकर चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और मूल्य नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में आयुक्त खाद्य बी.एल. राणा, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर डॉ. एम.एस. विसेन, रीजनल मार्केटिंग ऑफिसर सी.एम. घिल्डियाल और उपायुक्त निधि रावत उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण

₹135.18 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से होगा निर्माण कार्य कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड…

26 minutes ago

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल

ऋषिकेश : : पहाड़ों में रेल पहुंचाने का सपना अब बहुत जल्द सच होने वाला…

47 minutes ago

डॉ. पवित्रा टम्टा को मिलेगा ‘शिक्षक गौरव अवार्ड’… –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टंगसा गोपेश्वर की प्रधानाध्यापिका डॉ.…

1 hour ago

ABVP का संघर्ष रंग लाया, महाविद्यालय में स्थापित हुई फ्री सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में…

3 hours ago

अविरल-निर्मल गंगा के लिए जनभागीदारी जरूरी : डॉ. शैलेन्द्र –

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…

12 hours ago

बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

ऋषिकेश:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप…

13 hours ago