काशीपुर/देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान सिडकुल और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी विभिन्न महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्माणाधीन एरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) पार्क, एस्कॉर्ट फार्म स्थित सिडकुल क्षेत्रीय कार्यालय, हेमपुर नेपा फार्म की 803 एकड़ भूमि, स्वीकृत काशीपुर-रामनगर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग तथा काशीपुर बाईपास रिंग रोड का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल ने बताया कि 133 एकड़ में विकसित हो रहे ईएमसी पार्क में कुल 56 औद्योगिक प्लॉट हैं, जिनमें से 22 का आवंटन हो चुका है, जबकि शेष प्लॉटों के लिए निवेशकों से पूछताछ जारी है। 177 करोड़ रुपये की इस परियोजना का निर्माण कार्य पेयजल निगम द्वारा कराया जा रहा है। परियोजना के शेष कार्यों के लिए 45 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि शासन से मांगी गई है। धनराशि उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान मुख्य सचिव ने ईएमसी परिसर में पौधारोपण भी किया।
इसके बाद मुख्य सचिव ने सिडकुल की हेमपुर नेपा फार्म स्थित 803 एकड़ भूमि का निरीक्षण कर उसके विकास की संभावनाओं पर अधिकारियों से जानकारी ली।
राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता एनएच ने बताया कि काशीपुर-रामनगर फोरलेन परियोजना 18.26 किलोमीटर लंबी है, जिसकी लागत 494.45 करोड़ रुपये है। परियोजना का टेंडर हो चुका है, जबकि भूमि मुआवजा वितरण की प्रक्रिया जारी है। वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है और सैद्धांतिक स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मुख्य सचिव ने काशीपुर बाईपास रिंग रोड की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल विपिन कुमार, अधीक्षण अभियंता एनएच हरीश पंगती, अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नरेंद्र नवानी, तहसीलदार पंकज चंदोला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…