देहरादून। राजधानी में यातायात और पार्किंग की बढ़ती समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम बढ़ाया है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में परेड ग्राउंड और सचिवालय परिसर में प्रस्तावित अंडरग्राउंड पार्किंग परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर आधुनिक एवं व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने परेड ग्राउंड के नीचे प्रस्तावित अंडरग्राउंड पार्किंग के डिज़ाइन का प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पार्किंग निर्माण के साथ परेड ग्राउंड और गांधी पार्क को जोड़ते हुए बिना किसी नए स्थायी निर्माण के एक विशाल ओपन ग्रीन स्पेस विकसित किया जाए, जिससे शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सके।
उन्होंने पार्किंग क्षमता बढ़ाने के लिए डबल बेसमेंट बनाने की संभावना पर भी जोर दिया तथा पार्किंग से जुड़े एंट्री और एग्जिट पॉइंट अधिकतम स्थानों पर विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिले और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर हो सके।
मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को एक समग्र पैकेज के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित हितधारकों से व्यापक परामर्श भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सचिवालय परिसर के भीतर प्रस्तावित अंडरग्राउंड पार्किंग के डिज़ाइन पर भी चर्चा हुई।
उन्होंने राजपुर रोड पर एलिवेटेड पार्किंग की संभावनाओं का भी परीक्षण करने के निर्देश देते हुए संबंधित विभाग को विस्तृत डिज़ाइन तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।
बैठक में सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून अभिनव शाह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…
सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…