काॅकलियर इम्प्लांट बोलने सुनने के लिए मेडिकल सांइस का वरदान
एडिप स्कीप में 5 साल तक के बच्चों के लिए निःशुल्क काॅकलियर इम्प्लांट की सुविधा
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पटेल नगर देहरादून के नाक कान गला रोग विभाग की ओर से शुक्रवार को बेहरेपन की जाॅच का विशेष शिविर लगाया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एडिप स्कीम (एसिस्टेंस टू डिसेबल पर्संस) के अन्तर्गत 5 साल तक के बच्चों के लिए निःशुल्क काॅकलियर इम्प्लांट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। कैश उपचार में काॅकलियर इम्प्लांट का खर्च 6 लाख रुपये तक आ जाता है। शिविर में निःशुल्क काॅकलियर इम्प्लांट सर्जरी के लिए रजिस्ट्रेशन व सर्जरी का समय दिया गया। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने दी।
शुक्रवार सुबह शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व नाक कान गला रोग विभाग की प्रमुख डाॅ त्रिप्ती ममगाईं ने संयुक्त रूप से किया। शुक्रवार को शिविर में 101 बच्चों और 25 वयस्यों ने काॅकलियर इम्प्लांट के बारे में परामर्श लिया। डाॅ त्रिप्ती ममगाईं ने जानकारी दी कि ईएसआई, सीजीएचएस, ईसीएचएस के कार्डधारकों के लिए भी सुविधा उपलब्ध है। इन सम्बन्धित योजनाओं के अन्तर्गत नियमानुसार किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति कैशलैस काॅकलियर इम्प्लांट योजना का लाभ ले सकते हैं।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब तक 125 बच्चों का एडिप स्कीम के अन्तर्गत निःशुल्क काॅकलियर इम्प्लांट किया जा चुका है। जिन बच्चों बोलने या सुनने में परेशानी है, कान की मशीन लगाने के बावजूद भी सुनाई नहीं देता है ऐसे किसी भी आयु वर्ग के मरीज़ काॅकलियर इम्प्लांट के बारे में प्लान कर सकते हैं।
नैनीताल: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…