देहरादून, ड्रग्स जागरूकता अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग एवं आर्ट ऑफ लिविंग, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आमवाला, सहस्रधारा रोड स्थित मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं और बच्चों में नशामुक्त जीवनशैली का संदेश प्रसारित करना रहा।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अनेक प्रजातियों के पौधे रोपे। बच्चों ने पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और समाज को ड्रग्स के दुष्प्रभावों से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान उन्हें वृक्षों के महत्व, स्वच्छ पर्यावरण की आवश्यकता तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
आर्ट ऑफ लिविंग, देहरादून की ओर से श्रीमती अनुष्का खंडेलवाल सहित संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं आबकारी विभाग की ओर से श्रीमती रेखा जुयाल भट्ट एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के उत्साह, पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदनशीलता तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप गिफ्ट पैक वितरित किए गए। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि वृक्षारोपण और ड्रग्स जागरूकता जैसे अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम बनेंगे। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से पर्यावरण संरक्षण को नई गति मिलेगी तथा “ड्रग्स-मुक्त उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Haldwani Perpetuating the narrative which even hardcore Bharatiya Janata Party supporters are…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: Chief Electoral Officer…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: Chief Electoral Officer…
देहरादून। सुभाष नगर स्थित सत्य साईं मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पावन पर्व…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: BJP’s Scheduled Caste Morcha today organised a one‑day…
By Sunil Sonker Mussoorie, 7 Sep: The administration took major action against illegal construction in…