आगामी योग दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी योग सीखेंगे बच्चे – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

बचपन से योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा : रेखा आर्या
देहरादून, विश्व योग दिवस 21 जून को इस साल आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे भी योगासन सीखेंगे। योग दिवस के आयोजन को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को विधानसभा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बचपन से ही बच्चों की दिनचर्या में योग को शामिल करना जरूरी है, इसके लिए सभी अभिभावकों को और समाज को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि योग दिवस से एक सप्ताह पहले ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को उनके लिए उपयुक्त योगासन सिखाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस साल योग दिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग मिलकर एक आयोजन करने जा रहे हैं । इसमें आम लोगों के अलावा, स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र, शिशु सदनों के बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और उनके बच्चे शामिल होंगे। अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी योगासन उन्हें प्रशिक्षित ट्रेनर द्वारा कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बैठक में 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय आयोजनों की रूपरेखा की भी समीक्षा की गई खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि गौलापार के मानसखंड खेल परिसर में राज्य स्तरीय आयोजन की तैयारी की जा रही है।
बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, सचिव चंद्रेश कुमार, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक शक्ति सिंह, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई आदि शामिल हुए।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

28 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

39 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

45 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

50 minutes ago