Categories: hindiUttarakhand

चीन सीमा से लगे उत्तराखंड के दो गांवों में हवाई पट्टी वायुसेना के हवाले, करेगी संचालन – Uttarakhand

Airstrips in two villages of Uttarakhand bordering China handed over to the Air Force, it will operateइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: चीन की सीमा से सटे उत्तराखंड के चमोली और उत्तरकाशी जिलों के दो गांवों में हवाई पट्टी का संचालन अब भारतीय वायुसेना करेगी। इसके अलावा पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के संचालन का जिम्मा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंपा जाएगा। इसका एमओयू जल्द होने वाला है। प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार की पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के विस्तार की भी योजना है। इस पर 450 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को देहरादून में मीडिया से रूबरू होकर यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार सीमांत क्षेत्रों में हवाई सेवाओं के विस्तार पर जोर दे रही है। तीर्थाटन-पर्यटन के साथ ही सामरिक लिहाज से भी यह अहम है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने चमोली स्थित गौचर और उत्तरकाशी स्थित चिन्यालीसौड़ की हवाई पट्टियों का संचालन भारतीय वायुसेना को सौंपने को सैद्धांतिक सहमति दे दी है।गुंजी में बनेगी नई हवाई पट्टीआदि कैलाश आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को बेहतर हवाई सेवाएं देने के लिए सरकार कुमाऊं मंडल में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने जा रही है। इसके तहत गुंजी में एक किलोमीटर लंबी नई हवाई पट्टी बनाने का निर्णय लिया गया है। इसे बनाने में भी एयरफोर्स तकनीकी सहायता देगी।पिथौरागढ़- मुनस्यारी हेली सेवा सितंबर मेंपिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच उड़ान योजना के तहत हेली सेवा 30 सितंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने इसके लिए हैरिटेज एविएशन का चयन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से हेली सेवाओं के विस्तार में सहयोग मांगा था। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री ने पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। पिथौरागढ़- धारचूला-पिथौरागढ़ रूट पर भी हेली सेवा की तैयारी की जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

44 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

1 hour ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago