चिरबटिया कृषि महाविद्यालय को मिलेगी नई दिशा, मंत्री ने दिया सहयोग का आश्वासन – my uttarakhand news

 
देहरादून, पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री  भरत सिंह चौधरी और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई।
कुलपति डॉ. कौशल ने मंत्री को विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, शैक्षणिक कार्यक्रमों तथा छात्र-छात्राओं से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में विशेष रूप से चिरबटिया स्थित पर्वतीय कृषि महाविद्यालय के विकास, आधारभूत संरचना और वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों की स्थिति पर गहन चर्चा की गई।
इस दौरान महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों, संसाधनों और स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुधार एवं विस्तार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। मंत्री श्री चौधरी ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि चिरबटिया महाविद्यालय में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा और विद्यार्थियों के हित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एस.पी. सती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

41 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago