Categories: hindiUttarakhand

शादी में चाऊमीन, डीजे, महंगे गिफ्ट बैन, नहीं तो 1 लाख जुर्माना, उत्‍तराखंड के गांवों ने शुरू की अनोखी पहल – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में करीब दो दर्जन गांवों ने सामूहिक रूप से शादियों में फास्ट फूड, महंगे तोहफे और दिखावे वाली रस्मों पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसका मकसद बढ़ते सामाजिक दबाव को कम करना और पुरानी परंपराओं को फिर से जीवित करना है। जौनसार बावर क्षेत्र के गांव प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से ये नियम बनाए हैं, ताकि शादी-विवाह फिर से सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौट सकें और परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
नियम तोड़ने वाले को ग्राम पंचायत 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाएगी।
दोहा गांव समूह के मुखिया राजेंद्र तोमर ने हमारे सहयोगी टाइम्‍स ऑफ इंडिया को बताया कि शादियों में धन-दौलत के प्रदर्शन ने इलाके में दिखावे की होड़ पैदा कर दी थी। उन्‍होंने कहा, ये रस्‍में एक किस्‍म की प्रतियोगिता बन गए थे और परिवारों पर अनावश्यक दबाव डाल रहे थे। नए नियम लागू करने वाले गांवों में दाऊ, दोहा, छुटौ, बजौ, घिंगो और कैटरी आदि शामिल हैं।
इस फैसले के तहत चाउमीन, मोमोज और अन्य फास्ट फूड स्नैक्स को शादी के भोज से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है। इसके बजाय परिवारों से कहा गया है कि मंडुआ, झंगोरा जैसे स्थानीय अनाजों से बनी पारंपरिक गढ़वाली थाली ही परोसी जाए। महंगे तोहफे और लग्जरी सामान का आदान-प्रदान भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
क्यावा गांव के निवासी कर्मू पाल ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा, हम खुशी है कि हमारी स्थानीय खान-पान और संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। नई पीढ़ी को यह नहीं भूलने दिया जाएगा कि हम कहां से आए हैं। यही भावना पड़ोसी उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में भी दिखी। यहां कोटी थाकराल और कोटी बनाल गांव के लोगों ने शादियों में डीजे म्यूजिक और शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। अब सभी उत्सवों में पारंपरिक लोक संगीत और स्थानीय वाद्य यंत्र अनिवार्य होंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी

मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट…

2 hours ago

Fresh snowfall in Kedarnath | Uttarakhand News Network

On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…

4 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

4 hours ago

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

10 hours ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

12 hours ago