Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 23 जनवरी को होंगे निकाय चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना, प्रमुख तिथियों को नोट कर लें – Uttarakhand

Municipal elections will be held in Uttarakhand on January 23, Election Commission issued notification, note the important datesइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 23 जनवरी को नगर निकाय चुनाव की वोटिंग करने की घोषणा की गई है। प्रदेश में नगर सरकार चुनने के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार की सिफारिश पर राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को आदर्श आचार संहिता लागू किए जाने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता मतगणना की तिथि तक जारी रहेगी।राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित तिथि के अनुसार, निकायों में 27 दिसंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी को मतणना होगी। मतदान में वैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। देहरादून स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में सोमवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने तारीखों का ऐलान किया।उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव की महत्वपूर्ण तिथियां:नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन : 27-30 दिसंबरनामांकन पत्रों की जांच: 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2025नामांकन वापसी की अंतिम तिथि: 2 जनवरी 2025चुनाव चिह्न आवंटन: 3 जनवरी 2025मतदान की तिथि: 23 जनवरी 2025मतगणना की तिथि: 25 जनवरी 2025निर्वाचन आयुक्त ने दी जानकारीराज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 27 दिसंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्र 30 दिसंबर तक खरीदे जा सकेंगे। सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 2 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नामांकन दर्ज कराने वाले उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं।नामांकन दर्ज करने वाले और चुनावी मैदान में डटे उम्मीदवारों को 3 जनवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 23 जनवरी को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वोटिंग होगी। 25 जनवरी को सुबह 8:00 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी मंगलवार को अपने-अपने जिलों में निकायों की अधिसूचना जारी करेंगे।100 निकायों में होगा चुनावउत्तराखंड के 100 नगर निकायों में चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। दरअसल, प्रदेश में 107 नगर निकाय हैं, लेकिन 7 नगर निकायों में चुनाव न कराने का फैसला लिया गया है। नगर पंचायत बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, पाटी गढ़ीनेगी के साथ ही नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर और किच्छा में चुनाव नहीं होगा। इस तरह प्रदेश के 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायत में चुनाव होंगे।यहां बदला आरक्षणनगर निकाय चुनाव की अधिसूचना के साथ ही आरक्षण की स्थिति भी साफ हो गई है। अनंतिम अधिसूचना में श्रीनगर मेयर का पद अनरिजर्व श्रेणी में था, यह अब महिला के लिए रिजर्व हो गया है। वहीं, हल्द्वानी मेयर का पद ओबीसी से अनारक्षित और अल्मोड़ा मेयर का पद महिला से ओबीसी के लिए रिजर्व कर दिया गया है। नगर पालिकाओं में भी पदों का आरक्षण बदला है।निकायों में बढ़े मतदाताउत्तराखंड में इस बार नगर निकाय चुनाव में सवा पांच लाख वोटर बढ़ गए हैं। वर्ष 2018 में हुए चुनावों में प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 25,36,408 थी। इस बार के चुनाव में यह संख्या बढ़कर 30,63,143 पर पहुंच गई है। इसमें 14,82,809 महिला और 15,79,789 पुरुष मतदाता है। इनके अलावा 545 अन्य मतदाता भी शामिल हैं।उत्तराखंड के 11 नगर निगम में 540 पार्षद के पद हैं। प्रदेश के 46 नगर पंचायतों में 298 वार्ड सदस्य हैं। इसी प्रकार 43 नगर पालिका क्षेत्र में 444 सभासदों का चुनाव होना है। निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के साथ तमाम राजनीतिक दलों ने चुनाव तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Enough petroleum stock in U’khand, panic unfounded – myuttarakhandnews.com | Uttarakhand News in English | Dehradun News Today| News Uttarakhand | Uttarakhand latest news

PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Public sector oil marketing companies Hindustan Petroleum Corporation Limited, Bharat Petroleum…

17 seconds ago

इलेक्ट्रिक स्कूटर से सैनिक कल्याण निदेशालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण…

34 minutes ago

अस्पतालों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी- सुबोध उनियाल

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण हरिद्वार। प्रदेश…

54 minutes ago

SIR एवं जनगणना कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

बीएलओ प्रशिक्षण, हेल्प डेस्क, डेटा गुणवत्ता और जनजागरुकता पर विशेष जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की…

2 hours ago

धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

एसआईआर प्रशिक्षण में राजनीतिक दलों, बीएलओ और प्रशासन को दी गई जिम्मेदारी, लोकतंत्र की मजबूती…

2 hours ago