Categories: hindiUttarakhand

रोचक होगा निकाय चुनाव, योगी आदित्यनाथ की हो सकती है एंट्री, उत्तराखंड भाजपा ने मांगा समय – Uttarakhand

Municipal elections will be interesting, Yogi Adityanath may enter, Uttarakhand BJP asked for timeइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है. उसी क्रम में प्रदेश भर में चुनावी सरगर्मियां तेजी से बढ़ रही हैं. नगर निकाय चुनाव को लेकर 23 जनवरी को मतदान होना है. ऐसे में 21 जनवरी की शाम 5 बजे चुनावी प्रचार-प्रसार का शोरगुल थम जाएगा, जिसको देखते हुए भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तराखंड में दो से तीन जगहों पर चुनावी जनसभा संबोधित करने के लिए समय मांगा है.भाजपा ने योगी आदित्यनाथ से मांगा समय: नगर निकाय चुनाव को जीतने के लिए एक ओर भाजपा नेता प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं. वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम कैबिनेट मंत्री और विधायक भी जोरों-शोरों से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, ताकि नगर निकाय चुनाव में भाजपा अधिक से अधिक सीटों को जीत सके. भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी नाम शामिल है. जिसके क्रम में भाजपा संगठन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से चुनावी प्रचार- प्रसार के लिए समय मांगा है.निकाय चुनाव में योगी आदित्यनाथ की हो सकती है एंट्री20 या 21 जनवरी को उत्तराखंड आ सकते हैं सीएम योगी: भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि चुनावी प्रचार-प्रसार थमने से ठीक पहले यानी 20 या 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के दो से तीन शहरों में चुनावी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं. ऋषिकेश, रुड़की और हल्द्वानी में सीएम योगी की जनसभा कराई जा सकती हैं. वहीं, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव में सीएम योगी स्टार प्रचारक हैं, जिनका समय मांगा गया है. ऐसे में 20 या 21 जनवरी को जैसे ही समय मिलता है. सीएम योगी का दो से तीन जगहों पर रैली का कार्यक्रम तय किया जाएगा. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की रैली से भाजपा को फायदा मिलेगा.कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर ने कहा कि जब भाजपा थक, हार और डर जाती है, तो चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे अपनाती है. योगी आदित्यनाथ ऐसा चेहरा हैं, जिनको भाजपा नेक्स्ट पीएम मानती है. उन्होंने कहा कि अगर यूपी के सीएम, नगर निकाय चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक के रूप में आ रहे हैं, तो इससे समझा जा सकता है कि धाकड़ धामी सरकार किस स्थिति में है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

24 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

44 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago