Categories: hindiUttarakhand

CJP ने अब उत्तराखंड सरकार को चेतावनी दी, 10 दिन की मोहलत; किसका इस्तीफा मांगा – myuttarakhandnews.com

देहरादून; दिल्ली के जंतर-मंतर से आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का देशभर में प्रदर्शन और सरकारों को चेतावनी का दौर जारी है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान में स्कूलों की जर्जर हालात के खिलाफ अभियान के क्रम में अब सीजेपी ने देवभूमि में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। अभिजीत दीपके के नेतृत्व में पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी सरकार की जमकर आलोचना की। प्रदेश में बंद पड़े प्राथमिक स्कूलों को दोबारा संचालित करने के लिए सरकार से दस दिन के भीतर रोडमैप जारी करने की मांग की है। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर दो अक्तूबर के बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा।
मंत्री के ही बयान का हवाला दियासीजेपी के नॉर्थ जोन कोऑर्डिनेटर श्रेष्ठ सिंह खेड़ा ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में प्रदेश में 826 प्राथमिक स्कूल बंद हुए हैं। यह आंकड़ा विधानसभा में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के जवाब के आधार पर सामने आया था।
शिक्षा में सुधार की कार्ययोजना बनेखेड़ा ने कहा कि सरकार को बंद स्कूलों को दोबारा संचालित करने के साथ ही सरकारी स्कूलों की शिक्षा की व्यवस्था सुधारने को ठोस कार्ययोजना बनानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई सरकारी स्कूलों की व्यवस्था कमजोर होने के कारण निजी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में आगे निकल रहे हैं।
कार्रवाई नहीं हुई तो मंत्री से इस्तीफा मांगेंगेखेड़ा ने कहा कि दस दिन में रोडमैप जारी नहीं हुआ तो दो अक्तूबर के बाद आंदोलन होगा। इस दौरान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की जाएगी। खेड़ा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज की घटना पर रोष जताया।
‘भूतिया गांवों’ में जलाते दीयेप्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशभर में दीपक जलाए जाने का जिक्र करते हुए खेड़ा ने कहा कि ऐसे दीये राज्यभर के खाली पड़े ‘भूतिया गांवों’ में जलाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा की व्यवस्था और पहाड़ से पलायन के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

8 minutes ago

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…

29 minutes ago

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…

50 minutes ago

केदारनाथ की नियमित हेली सेवाएं सुचारु, चार्टर उड़ानों पर लगा विराम; दो पायलट अनिवार्य करने के नियम का विरोध – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए केदारघाटी से संचालित होने वाली नियमित हेली सेवाएं…

1 hour ago

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद…

1 hour ago

बदरीनाथ हाईवे पर हादसे का शिकार हुई देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी, रॉन्ग साइड से आए वाहन ने मारी टक्कर – myuttarakhandnews.com

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सोमवार सुबह सड़क हादसे में देवप्रयाग विधायक विनोद…

1 hour ago