Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में संत रविदास जयंती शोभायात्रा के दौरान झड़प, दो गुटों में पथराव-फायरिंग, एक की मौत – myuttarakhandnews.com

रुड़की: रुड़की के भगवानपुर थाना इलाके बिनारसी गांव में रविवार को संत गुरु रविदास जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई जो देखते ही देखते फायरिंग और पथराव में बदल गया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल होने की जानकारी सामने आ रही है.घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया.
हरिद्वार के एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने फोन पर बताया, ‘ये विवाद दो पड़ोसियों के बीच हुआ था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.’
उन्होंने कहा, ‘घायलों का इलाज चल रहा है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं. स्थिति तनावपूर्ण है, इसलिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. अधिकारी खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.’
घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में पुलिस का पहरा है और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.
स्थानीय लोगों की माने तो शोभायात्रा के दौरान किसी बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई जो जल्द ही हिंसक रूप ले ली. अचानक फायरिंग और पथराव शुरू हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…

6 minutes ago

Adi Kailash Parikrama Run to Become Annual Feature in Uttarakhand’s Tourism Calendar | Uttarakhand News Network

The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…

8 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…

48 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा और मेहनत से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…

1 hour ago

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

1 hour ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

2 hours ago