रुड़की के खंजरपुर क्षेत्र में कक्षा आठ में पढ़ने वाले एक छात्र द्वारा अपने ही घर की अलमारी से करीब साढ़े चार लाख रुपये चोरी कर दोस्तों में बांटने का मामला सामने आया है। छात्र करीब एक सप्ताह तक रोजाना थोड़ी थोड़ी रकम अलमारी से निकालकर स्कूल ले जाता रहा। वहां उसने रकम अपने कई दोस्तों में बांट दी। अचानक छात्रें के पास हजारों रुपये पहुंचने और एक छात्र के करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का आई फोन 16 खरीदने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
क्लास टीचर को शक हुआ तो पूछताछ में पूरा मामला सामने आया। बताया गया कि छात्र के घर की अलमारी में परिवार की रकम रखी थी। छात्र ने मौका देखकर वहां से रुपये निकालने शुरू किए। वह एक साथ बड़ी रकम निकालने के बजाय रोज थोड़े थोड़े रुपये लेकर स्कूल जाता था। इसके चलते परिवार को कई दिनों तक अलमारी से रकम कम होने का पता नहीं चला। छात्र यह रकम अपने स्कूल बैग में छिपाकर ले जाता और फिर दोस्तों के बीच बांट देता था
रुपये मिलने के बाद छात्र और उसके दोस्त स्कूल में पार्टी करने लगे। कई बच्चों के बैग में अचानक हजारों रुपये दिखाई देने लगे। इसी बीच छात्र के एक करीबी दोस्त ने करीब डेढ़ लाख रुपये का पच्ीवदम 16 खरीद लिया। दोस्त के पास महंगा मोबाइल और अन्य छात्रें के पास बड़ी मात्र में नकदी देखकर क्लास टीचर को संदेह हुआ। टीचर ने कक्षा के बच्चों से पूछताछ शुरू की तो कई छात्रें के पास रुपये होने की बात सामने आई। पहले बच्चे इस संबंध में स्पष्ट जानकारी देने से बचते रहे।
बाद में सख्ती से पूछताछ किए जाने पर संबंधित छात्र ने स्वीकार किया कि वह घर की अलमारी से रोज कुछ रकम निकालकर स्कूल लाता था और दोस्तों को देता था। इस तरह करीब एक सप्ताह में उसने लगभग साढ़े चार लाख रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी मिलने के बाद छात्र के परिजनों ने भी स्कूल पहुंचकर पूरी जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन ने कक्षा के अन्य छात्रें से भी पूछताछ की। बताया गया कि कुछ बच्चों ने उन्हें मिले रुपये वापस कर दिए, जबकि कुछ छात्र रकम खर्च कर चुके थे।
स्कूल प्रबंधन की ओर से पूरे मामले में बच्चों और उनके अभिभावकों से जानकारी लेकर रकम का हिसाब जुटाया जा रहा है। वहीं, जिस छात्र ने रुपये मिलने के बाद पच्ीवदम 16 खरीदा था, उसे स्कूल प्रबंधन ने फोन स्कूल में लाने और जमा कराने के निर्देश दिए हैं। पैसे बांटने वाले छात्र और फोन खरीदने वाले छात्र समेत अन्य संबंधित बच्चों के माता पिता को भी स्कूल बुलाया गया है। स्कूल में अचानक शुरू हुई पार्टियों और बच्चों के पास बड़ी मात्र में नकदी पहुंचने के कारण शिक्षक को संदेह हुआ और इसी के बाद घर से रकम चोरी करने का मामला सामने आया
Post Views: 1
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…