पाइन व्यू स्कूल में ‘स्वच्छता से दिव्यता’ अभियान, बच्चों ने दिया प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश –

 देहरादून,। श्री सत्य साई संगठन, उत्तराखण्ड की ओर से पाइन व्यू स्कूल में ‘स्वच्छता से दिव्यता’ अभियान के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने और आंतरिक एवं बाह्य शुद्धता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में स्वच्छता को केवल शारीरिक सफाई तक सीमित न रखते हुए मन, वाणी, विचार और कर्म की शुद्धता से भी जोड़ा गया। विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने तथा अपने आचरण में स्वच्छता और सेवा की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बच्चों ने प्रार्थना, सामूहिक गीत गायन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े गीतों की प्रस्तुतियां भी दीं।अभियान के तहत एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए इसके इस्तेमाल से बचने और कपड़े के थैलों को अपनाने पर जोर दिया गया। इसी क्रम में पाइन व्यू स्कूल लेन को ‘नो प्लास्टिक जोन’ घोषित किया गया। कार्यक्रम में ‘प्लास्टिक को ना, प्रकृति को हां’ और ‘स्वच्छता ही सेवा है’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने स्कूल लेन और आसपास के क्षेत्रों में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। बच्चों की इस पहल के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर पाइन व्यू स्कूल की प्रधानाचार्य  शशि नैथानी, अध्यक्ष  रतूड़ी तथा श्री सत्य साई संगठन, उत्तराखण्ड के सहयोगियों की सहभागिता रही। आयोजकों ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सेवा की भावना को दैनिक जीवन में अपनाकर ही स्वच्छ, हरित, समृद्ध और दिव्य भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, राहुल मिश्रा को तराई पूर्वी और शिरीन संजय को कॉर्बेट की जिम्मेदारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों की तैनाती…

4 minutes ago

मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

जीआईसी उज्याड़ी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई…

9 minutes ago

ग्राफिक एरा में मानवाधिकारों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी –

देहरादून ,  । राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  कुसुम कंडवाल ने कहा कि कानून अपनी…

22 minutes ago

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता रैली… –

देहरादून , । ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी…

29 minutes ago

पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

पांच वर्षों से संचालित पोल्ट्री फार्म से जुड़ीं 12 महिलाएं, ग्राम उत्थान परियोजना और मनरेगा…

30 minutes ago

स्टैनफोर्ड की सूची में कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह को देश में प्रथम स्थान –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 52 शिक्षकों ने दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत…

37 minutes ago