पौड़ी लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर : अनिल बलुनी ने कल किया नामांकन तो गणेश गोदियाल आज करेंगे आगाज : – myuttarakhandnews.com


पौड़ी : वर्तमान पौड़ी लोकसभा दिलचस्प सीट बनी है ,जहां टक्कर दो ब्राह्मण चेहरों के मध्य है । दोनों ही चेहरे पाक साफ छवि के माने जाते है ऐशे में जनता भी काफी असंमजस की स्थिति में है । जहां अनिल बलुनी ने दिल्ली रह कर, उत्तराखंड राज्यसभा सांसद के रूप में उत्तराखंड के लिये कार्य किया है वहीं गणेश गोदियाल ने वर्षों से उत्तराखंड की धरती पर रह कर उत्तराखंड के जनता के लिये कई कार्य किये , लोगों के सुख दुःख में हमेशा साथ रहे ।कल 26मार्च2024 को पौड़ी सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलुनी ने नामांकन किया । सत्ता पक्ष से अनिल बलुनी के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।कल नामांकन के साथ साथ विशाल जनसभा ,रोड शो भी आयोजित किया गया जिसमें उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,केंद्रीय मंत्री स्मिर्ति ईरानी ,भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ,पूर्व मुख्यमंत्री /सांसद तीर्थ सिंह रावत ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , धन सिंह रावत , subodh उनियाल ,मनीष खंडूरी ,तथा सैकड़ो बीजेपी कार्यकता मौजूद थे ।जहाँ केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति के बाबजूद भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही स्टार प्रचारक के रूप में नजर आये , उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में अपनी और मोदी सरकार की उपलब्धि गिनाई । वहीं बड़बोली और हमेशा कॉंग्रेस ,राहुल गांधी को ही टारगेट करने वाली स्मिर्ति ईरानी के पास कल भी इसके अलावा कोई शब्द नहीं थे ।अनिल बलुनी उत्तराखंड राज्यसभा सांसद के रूप में उत्तराखंडका प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर कर रहे थे । उन्होंने उत्तराखंड को कई प्रोजेक्ट भी दिलाए। अनिल बलुनी इगास बग्वाल को प्रमुखता राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिये भी जाने जाते है ।हालाँकि उंनका उत्तराखंड से जुड़ाव तो है पर उत्तराखंड में उंनका जनसवाद शून्य है इसलिए आजकल सौरव मैठाणी के गाने तू पहाड़ो का रैवासी मै दिल्ली रैण वालु नाम से अनिल बलुनी और गणेश गोदियाल की तुलना की जा रही है ।लोगों का ये भी कहना है कि अनिल बलुनी सिर्फ इगास बग्वाल के दिन ही उत्तराखंड में या उत्तराखंड से जुड़े कार्यक्रमों में नजर आये है ।माला राज्यलक्ष्मी शाह ने किया टिहरी लोकसभा सीट के लिये नामांकन : लोग पूछने लगे कौन है ये ??

Post Views: 14

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

6 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

48 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago