Categories: hindiUttarakhand

चमोली में बादल फटने से भयानक तबाही… खिलौने की तरह बहा पुल, कई गाड़ियां बहीं – myuttarakhandnews.com

चमोली : चमोली की नीति घाटी में सोमवार को भारी बारिश के बाद बादल फटने जैसी घटना से हालात बिगड़ गए. तमक के पास अचानक तेज बहाव आने से वैली ब्रिज इसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते पुल बह गया. पुल टूटने के बाद जोशीमठ-नीति मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है. सीमांत क्षेत्र का संपर्क मुख्यालय से कट गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
अचानक आया सैलाब, बह गया पुलस्थानीय लोगों के अनुसार, तमक के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने के बाद तमक नाला अचानक उफान पर आ गया. नाले में आया भारी पानी और मलबा इतनी तेजी से नीचे आया कि वहां बना वैली ब्रिज इसकी चपेट में आ गया. पुल के बहने से नीति घाटी की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है.
बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष आई आपदा में यहां बना पक्का पुल भी बह गया था. इसके बाद आवाजाही बनाए रखने के लिए वैली ब्रिज तैयार किया गया था, लेकिन तेज बारिश और उफनते नाले ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया.
BRO कर्मचारी लापताहादसे के दौरान बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) का एक कर्मचारी भी तेज बहाव में बह गया. उसकी पहचान हवलदार पंकज के रूप में हुई है. वह BRO के मेजर वीके सोनी के चालक बताए जा रहे हैं. लापता जवान की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है.
मेजर वीके सोनी ने फोन पर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि टीम साइट से वापस लौट रही थी. इसी दौरान तमक नाले के ऊपर से अचानक भारी मात्रा में पानी आता दिखाई दिया. सभी लोग वाहन छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भागे. मेजर और अन्य लोग पहाड़ी की तरफ चले गए, जबकि चालक पंकज सड़क की ओर भागे और तेज बहाव की चपेट में आ गए.
SDRF-NDRF की टीमें रवानाघटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया. SDRF और NDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके की ओर रवाना की गई हैं. प्रशासन की ओर से स्थिति का जायजा लिया जा रहा है. अधिकारियों ने लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की अपील की है.
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्टमौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है. देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. वहीं चमोली समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

21 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

27 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago