*बीरोंखाल के कुणजोली में बादल फटा, महाराज ने जिलाधिकारी को दिये तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश*
पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी को
विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत कुणजोली में अचानक बादल फटने से प्रभावित हुए लोगों को तत्काल राहत पहुंचने के साथ-साथ कनेक्टिविटी बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल के कुणजोली गांव में बुधवार को अचानक बादल फटने से कुछ दुकानों के साथ-साथ लगभग 30 मीटर सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी पौड़ी को प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के साथ-साथ
कनेक्टिविटी बहाल करने को कहा। महाराज के त्वरित संज्ञान लेने के बाद मौके पर राजस्व उप निरीक्षक और उनकी पूरी टीम पहुंचने के साथ ही राहत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…