Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के 8 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, 3 जिलों में जारी हुआ अलर्ट – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के आठ जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें से तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है और अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं तेज बारिश का येलो अलर्ट है। टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बुधवार को देहरादून के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बारिश होने से उमसभरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। उधर मानसूनी बारिश के चलते बागेश्वर में एक मकान ध्वस्त हो गया।बागेश्वर के पंद्रहपाली क्षेत्र में अनिल कुमार का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। जुनी निवासी लाल सिंह का मकान भी बारिश की भेंट चढ़ गया। वहीं भारी बारिश के चलते कुछ लोगों के मकान के आंगन क्षतिग्रस्त हो गए। बारिश और मलबा गिरने के कारण रास्ते भी बार-बार बंद हो रहे हैं। वहीं भारी बारिश के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बिशनपुर नेताला और सैंज के पास बंद हो गया। उत्तराखंड पुलिस ने लोगों से जोखिम न लेने और जल्दबाजी नहीं करने की अपील की है।भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में हालात खराब है। मौसम विभाग में संवेदनशील क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है। बता दें कि बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन जोन सक्रिय हो रखे हैं। जिसकी वजह से आए दिन पहाड़ दरक रहे हैं। पहाड़ों से भरी पत्थर गिरने के कारण लोगों की जान को भी खतरा बना हुआ है। प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में भी कमी आई है लेकिन फिर भी अच्छी खासी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा करने पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम में तो रात्रि में चलने वाली यात्रा पर रोक लगा दी गई है। गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग इस समय काफी खतरनाक बना हुआ है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद –

 चमोली। (प्रदीप लखेड़ा) हिमालय की दिव्य वादियों में स्थित चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के…

8 minutes ago

Faculty Capacity Development Workshop on Book Writing in Indian Languages concludes at HNB Garhwal University

my uttarakhand news Bureau  Srinagar Garhwal, 16 Oct: A two-day workshop on capacity development for…

10 minutes ago

लेज़र नागपाश में बंधे हनुमान, डिजिटल तकनीक से हुआ लंका दहन –

 देहरादून, । रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव-2026 के सातवें…

14 minutes ago

Ho Ka Law, Director of Hong Kong-based Green Ashes, Addressed Students at Graphic Era

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 16 Oct: Director of Hong Kong–based Green Ashes Tech Limited,…

22 minutes ago

Education Minister virtually inaugurates 62 Newly Upgraded Schools

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 16 Oct: With the objective of providing quality education to…

32 minutes ago