My Uttarakhand News
Subscribe for notification

DEHRADUN : रैतिक परेड का सीएम धामी और राज्यपाल ने किया निरीक्षण | HNN 24×7

DEHRADUN NEWS :  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। परेड में राज्य की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और उपलब्धियों की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों ने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस जवानों की सलामी ली। इस मौके पर राज्यपाल ने परेड में शामिल सभी पुलिस कर्मियों की अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

उत्तराखंड ने 25 वर्षों की विकास यात्रा में अनेक उपलब्धियां हासिल की

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड ने 25 वर्षों की विकास यात्रा में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं, और अब अगले 25 वर्षों में ‘नए उत्तराखंड’ के निर्माण का लक्ष्य लेकर राज्य आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की सुरक्षा, शांति और विकास में पुलिस बल की भूमिका अहम रही है। इस दौरान पुलिस बैंड की शानदार धुनों, सांस्कृतिक झांकियों और राज्य की परंपरागत लोक कलाओं ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। समारोह में कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

सिमरन बिंजोला

Exit mobile version