आम महोत्सव में सीएम धामी का ऐलान, किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत –

 
एप्पल मिशन में 80% तक सब्सिडी, ‘हिमालय ब्रांड’ से मातृशक्ति के उत्पादों को वैश्विक पहचान; यूसीसी और नकल विरोधी कानून को बताया राज्य की बड़ी उपलब्धि
हरिद्वार, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव में किसानों को उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि राज्य सरकार कृषि और बागवानी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विकास की तेज रफ्तार यात्रा में नई पहचान स्थापित करेगा और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने महोत्सव में विभिन्न प्रजातियों के आमों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों व बागवानी विशेषज्ञों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के आम स्वाद और गुणवत्ता के मामले में देशभर में अपनी अलग पहचान रखते हैं। आम महोत्सव जैसे आयोजन किसानों को नई पहचान देने के साथ स्थानीय उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार एप्पल मिशन के तहत 70 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही कीवी मिशन, ड्रैगन फ्रूट उत्पादन, महक क्रांति तथा सुगंधित एवं औषधीय पौधों पर आधारित उद्योगों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक तरीके से तैयार परफ्यूम की देश-विदेश में लगातार मांग बढ़ रही है, जिससे किसानों के लिए आय के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू किए गए ‘हिमालय ब्रांड’ के माध्यम से उत्तराखंड की मातृशक्ति द्वारा तैयार उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। बेहतर गुणवत्ता और आकर्षक पैकेजिंग के कारण स्थानीय उत्पादों की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर पूरे देश में नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मदरसा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नया शिक्षा प्राधिकरण गठित किया गया है।
उन्होंने कहा कि सतत विकास, कृषि, बागवानी, पर्यटन, मत्स्य, निवेश और खनन सहित अनेक क्षेत्रों में उत्तराखंड तेजी से अग्रणी राज्य बन रहा है। खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा राज्य को 200 करोड़ रुपये का पुरस्कार भी मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार को विकास की इस गति को और तेज करना होगा तथा विकास कार्य किसी भी परिस्थिति में रुकने नहीं चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि आम महोत्सव जैसे आयोजन किसानों का उत्साह बढ़ाने के साथ कृषि और बागवानी क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, सचिव विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

9 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago