देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या 526 से बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के तहत महिला आरक्षियों के लिए 1474 अतिरिक्त पदों की व्यवस्था का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रस्ताव के अनुसार, इन पदों का समायोजन अन्य संवर्गों एवं शाखाओं में स्वीकृत पदों से किया जाएगा।इस संबंध में कार्मिक विभाग ने बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय भार के और कुल स्वीकृत पदों की संख्या में वृद्धि किए बिना प्रस्ताव पर सहमति दी है। इसके लिए वर्तमान में कार्यरत 1210 अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन तथा भविष्य में उनकी पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उच्चतर पदों के पुनर्गठन का पृथक प्रस्ताव उपलब्ध कराने की शर्त रखी गई है।मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या बढ़ाने की दिशा में आगे की कार्रवाई का रास्ता साफ हुआ है। इस पहल का उद्देश्य वर्तमान में कार्यरत अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन की व्यवस्था करने के साथ ही उनके लिए भविष्य में पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाना है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों को सेवा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाना है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 3 Nov: Extensive fire safety arrangements have been put in…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 3 Nov: The School of Liberal Arts (SLA), Uttaranchal University,…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 3 Nov: Chief Minister Pushkar Singh Dhami has approved financial…
my uttarakhand news Bureau Khatima (US Nagar), 3 Nov: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today…
नैनीताल में इंसानियत शर्मसार, जिला अस्पताल के बाहर मिला छह माह का भ्रूण, मचा हड़कंप…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Nov: Sainik Welfare Minister Ganesh Joshi today felicitated Anjali…