देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास सुरंग से हुए भू-धंसाव की घटना का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारियों से स्थिति का अपडेट ले रहे हैं। अब ग्राउंड पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया है। अधिकारियों से बातचीत की है। सिल्क्यारा टनल के अंदर फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव का अभियान पिछले 30 घंटे से अधिक समय से लगातार जारी है।
साथ ही उन तक ऑक्सीजन और खाने की सामग्री पहुंचाने के लिए पाइप लाइनों का इस्तेमाल किया गया राज्य सरकार हर हालत में मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकलना चाहती है और इसी कड़ी में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंचे हैं राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अफसर को साफ निर्देश दिए हैं और खुद ग्राउंड जीरो पर जाकर राहत एवं बचाव कार्यों को बारीकी से देख रहे हैं।
निर्माणाधीन टनल में हुए भू-धंसाव का कर रहे निरीक्षण। घटनास्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी बचाव कार्य का अधिकारियों से ले रहे फीडबैक। रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल संचालन एवं फंसे हुए श्रमिकों के यथाशीघ्र सकुशल बाहर निकालने के लिए स्वयं घटनास्थल पर अधिकारियों एवं बचाव दल के मध्य मौजूद।
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…