जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर सीएम धामी सख्त, रिपोर्ट तलब, लापरवाहों पर होगी कार्रवाई

जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर सीएम धामी सख्त, रिपोर्ट तलब, लापरवाहों पर होगी कार्रवाई
जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर सीएम धामी सख्त, रिपोर्ट तलब, लापरवाहों पर होगी कार्रवाई
जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर सीएम धामी सख्त, रिपोर्ट तलब, लापरवाहों पर होगी कार्रवाई
 
देहलचौरी बस हादसे में घायलों के उपचार में जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं की शिकायत पर सीएम ने सख्त नाराजगी जताई। घायलों को सही इलाज न मिलने पर डीएम पौड़ी से रिपोर्ट तलब की है।
 
पौड़ी जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई कर तत्काल सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
 
मंगलवार को सीएम आवास स्थित कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च अधिकारियों की बैठक ली। देहलचौरी बस हादसे में घायलों के उपचार में जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं की शिकायत पर सीएम ने सख्त नाराजगी जताई। घायलों को सही इलाज न मिलने पर डीएम पौड़ी से रिपोर्ट तलब की है।
 
कहा, लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर जिला अस्पताल में आपात स्थिति के लिए हर तरह की बुनियादी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। कहा, अब उत्तराखंड में दूरदराज तक स्वास्थ्य सेवाओं का नेटवर्क उपलब्ध है।
 
ऐसे में अस्पतालों में गंभीर बीमार या घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं के साथ आवश्यक दवाइयों और स्टॉफ की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
 
अफसरों पर कार्रवाई करें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस हादसे के कारणों की जांच कर परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आर्थिक सहायता तत्काल दें
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि तत्काल उपलब्ध करा
ने के निर्देश दिए।
 

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago