अब खड़गे का हेलीकॉप्टर दून में उतर सकेगा, मिली परमिशन
सीएम धामी ने आर्य व माहरा से फोन पर बात कर हाईवोल्टेज मामला सुलझाया
कांग्रेस व पुलिस के बीच उपजे विवाद से बढ़ गया था राजनीतिक संकट
देहरादून। अंततः सीएम धामी को आगे आना पड़ा। हाथ से फिसल चुकी डोर को थामा। फोन पर नेता विपक्ष यशपाल आर्य व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा से बात की। और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलीकॉप्टर को उतरने की परमिशन देने सम्बन्धी विवाद और विराम लगाया। सीएम ने अपने अंदाज में अधिकारियों कोसमझाया भी। सीएम की हरी झंडी के बाद कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय केबाहर जारी धरना समाप्त किया। अब कल 28 जनवरी को खड़गे का हेलीकॉप्टर बन्नू स्कूल के मैदान में उतरेगा।
बहरहाल, कई घण्टे तक पुलिस हेडक्वार्टर केअंदर और बाहर चले हाईवोल्टेज ड्रामे ने पुलिस प्रशासन की सांसें रोकी रखी। इस हाईप्रोफाइल मसले ने अधिकारियों की हैंडलिंग से जुड़े तथ्यों और विपक्ष के हमले से राजनीति को नये सिरे से गरमाया। आखिर में सीएम के हस्तक्षेप के बाद नया रुख अखितयार करती राजनीतिक जंग ने भाजपा को अवश्य कुछ घण्टे के लिए संकट में अवश्य डाल दिया। सूत्रों के मुताबिक इस घटनाक्रम के कारणों की उच्च स्तर पर तफ्तीश भी जारी रहेगी।
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…