ओलावृष्टि से किसानों की फसलों पर संकट, सूचना मिलते ही CM धामी ने बदला हेलीकॉप्टर का रुख!  – myuttarakhandnews.com

बाजपुर में ओलावृष्टि से तबाही! किसानों का दर्द जानने खुद पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अधिकारियों को नुकसान के आकलन के निर्देश
बाजपुर/ऊधम सिंह नगर। बाजपुर क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक हुई भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल प्रभावित क्षेत्र का रुख किया। हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मुख्यमंत्री ने अपने हेलीकॉप्टर को बाजपुर की ओर मोड़ने के निर्देश दिए और प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
 
हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री धामी ने बाजपुर में उतरकर प्रभावित खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर फसलों को हुए नुकसान, उनकी समस्याओं और आर्थिक कठिनाइयों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
 
अधिकारियों को सख्त निर्देश, जल्द पूरा हो नुकसान का आकलन
 
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का विस्तृत सर्वेक्षण प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन करने से लेकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने तक की सभी आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए।
 
मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के हितों की रक्षा करना और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
 
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी न हो और पूरी प्रक्रिया संवेदनशीलता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ पूरी की जाए।
 
अब किसानों को राहत का इंतजार
 
भीषण ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बीच मुख्यमंत्री के तत्काल बाजपुर पहुंचने से प्रभावित किसानों को राहत की उम्मीद बंधी है। अब निगाहें प्रशासन की सर्वेक्षण प्रक्रिया और किसानों को मिलने वाली राहत पर टिकी हैं


Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पूर्णमति माताजी के सानिध्य में गूंजा भक्ति संगीत, जुबिन नौटियाल ने किए दर्शन –

देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…

2 minutes ago

12 घंटे में दून पुलिस का सराहनीय कार्य, गुमशुदा 14 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद – myuttarakhandnews.com

देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…

2 hours ago

कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी –

 देहरादून,  जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट परिसर में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति…

3 hours ago

पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज…

3 hours ago