मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर सीएम धामी ने दी बधाई





देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने NDA संसदीय दल का नेता चुने जाने पर विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को समस्त उत्तराखण्डवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। यहां जारी सन्देश में सीएम ने कहा कि उन्होंने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब कल्याण और अंत्योदय के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाया है।

मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश विश्व की तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। निश्चित तौर पर आपकी दूरदर्शिता से देश तीव्र गति के साथ विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़कर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करेगा। सीएम धामी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक पटल पर भारत के मान-सम्मान और स्वाभिमान में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है ।
प्रधानमंत्री ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से राष्ट्रहित में अनेक युगांतकारी निर्णय भी लिए हैं जिसके फलस्वरूप युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों के उत्थान एवं सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

15 minutes ago

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप – myuttarakhandnews.com

कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…

57 minutes ago

कोई इंस्पेक्टर था तो कोई वकील, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 दोस्तों की मौत; दर्शन कर हंसी-खुशी लौट रहे थे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…

2 hours ago

U’khand Gramin Bank opens Customer Service Point in Border Village of Tejam

my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…

2 hours ago

National Conference of Women Journalists held in Hyderabad

By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…

2 hours ago

उत्तराखंड: पटेलनगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के पटेलनगर में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़…

2 hours ago