दुष्यंत गौतम को लगातार दूसरी बार भाजपा के प्रदेश प्रभारी का जिम्मा,CM धामी ने दी शुभकामनाएं – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Dushyant Gautam given the responsibility of BJP's state in-charge for the second consecutive time, CM Dhami congratulated him

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। पहले विधानसभा चुनाव और फिर हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के फलस्वरूप पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम को उत्तराखंड प्रभारी का जिम्मा सौंपा है। यही नहीं, सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा को भी लगातार दूसरी बार यह जिम्मेदारी दी गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गौतम व वर्मा को फिर से प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दोनों नेताओं के मार्गदर्शन में पूर्व की भांति राज्य में संगठन शक्ति और अधिक मजबूत होगी। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने वर्ष 2020 में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम को उत्तराखंड प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी का दायित्व सौंपा था।तब से पार्टी राज्य में हुए चुनावों में परचम फहराती आ रही है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर हर पांच साल में राज्य में सरकार बदलने की परिपाटी को बदलने में कामयाब पाई। हरिद्वार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की।यही नहीं, हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में राज्य की पांचों सीटों पर भाजपा ने हैटट्रिक लगाकर इतिहास रचा। बीते वर्षों में बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को सक्रिय करने की दिशा में भी कार्य हुआ है। माना जा रहा है कि इस सबको देखते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारी गौतम व सह प्रभारी वर्मा के इन दायित्वों को बरकरार रखा है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने इस निर्णय के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि इससे राज्य के सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी के नेतृत्व में राज्य में चुनावी जीत का अश्वमेघ यज्ञ आगे भी जारी रहेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks