देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की ओर से आयोजित 10वीं अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता–2025 का शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और स्वयं भी बैडमिंटन खेलकर खेल भावना का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड अब केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि खेलभूमि के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि अंतर्विभागीय प्रतियोगिताएं कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता भविष्य में भी इसी तरह निरंतर आयोजित होती रहेगी।
इस प्रतियोगिता में राज्य के 42 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। खेलों के क्षेत्र में भी राज्य को मजबूत बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास और युवा प्रतिभाओं को अवसर देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिले, ताकि राज्य खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सके।
Post Views: 7
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…