सीएम धामी ने किया टिहरी झील महोत्सव का उद्घाटन, चार दिन तक रोमांचक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम – myuttarakhandnews.com

नई टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में आयोजित चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का गुरुवार को कोटी कॉलोनी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत उद्घाटन किया। 6 से 9 मार्च तक चलने वाला यह लेक फेस्टिवल पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में साहसिक खेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि टिहरी झील महोत्सव का मुख्य उद्देश्य टिहरी जिले को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलता है और स्थानीय संस्कृति को भी पहचान मिलती है।
महोत्सव के दौरान ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैशन शो और अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी।
आयोजन के दौरान मास्टर शेफ, फोटोग्राफी, पेंटिंग, सोशल मीडिया रील, ग्रुप फैशन शो, मिस्टर एंड मिस टिहरी, राफ्टिंग और रैप सिंगिंग जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि दूसरे स्थान पर आने वाले को 50 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच-पांच हजार रुपये के 10 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
प्रशासन को उम्मीद है कि टिहरी झील महोत्सव से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

26 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

46 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago