My Uttarakhand News
Subscribe for notification

सीएम धामी ने राज्यपाल को राहत व बचाव कार्यों की दी जानकारी




सीएम धामी ने राज्यपाल को राहत व बचाव कार्यों की दी जानकारी 

राज्यपाल ने सीएम की त्वरित पहल की प्रशंसा की
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट कर समसामयिक विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया। इस दौरान राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के उपरांत प्रसाशन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने हाल ही में सपन्न हुई कांवड़ यात्रा एवं प्रदेश में मानसून की स्थिति से भी अवगत कराया। राज्यपाल ने केदारनाथ में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों हेतु स्वयं मौके पर पहुंचकर नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

Exit mobile version