उत्तराखंड दौरे का न्योता: सीएम धामी ने पीएम मोदी से की शिष्टाचार भेंट – my uttarakhand news

 
देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आगमन का भी निमंत्रण प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को टिहरी जनपद में स्थित शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी, विभिन्न जिलों से मंगाई गई पांच प्रकार की राजमा एवं शहद भेंट किए।
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुम्भ-2027 के लिए 500 करोड़ रुपये की सहायता, नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्गत नेशनल वाटर डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा फिजिबिलिटी स्टडी, राजाजी नेशनल पार्क स्थित चौरासी कुटिया के विकास हेतु ₹100 करोड़ की स्वीकृति, पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी हवाई पट्टी हेतु एमओयू तथा चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षित हेली सेवाओं के संचालन में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण, चम्पावत बाईपास, देहरादून रिंग रोड एवं देहरादून-मसूरी मार्ग जैसी महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखंड दौरे पर दिए गए सुझावों पर राज्य सरकार द्वारा की गई कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य को वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने हेतु चौपता, दुग्गलबिट्ठा, पटवाडांगर एवं शारदा कॉरिडोर क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं, जबकि रामनगर, देहरादून, ऋषिकेश एवं त्रियुगीनारायण पहले से ही लोकप्रिय वेडिंग डेस्टिनेशन बन चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में बेल केदार, अंजनीसैंण-टिहरी तथा लोहाघाट-श्यामलाताल क्षेत्रों को आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। शीतकालीन यात्रा प्रारंभ होने से श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आदि कैलास यात्रा में वर्ष 2022 के 1761 श्रद्धालुओं की तुलना में वर्ष 2025 में 36,453 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग एवं कयाकिंग जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। “वोकल फॉर लोकल” के तहत “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है।
रेपिड रेल के विस्तार का अनुरोध
मुख्यमंत्री ने दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का विस्तार मेरठ से हरिद्वार एवं ऋषिकेश तक किए जाने का अनुरोध किया। साथ ही राज्य में रक्षा उपकरण निर्माण इकाइयों की स्थापना एवं कोटद्वार, हरिद्वार एवं देहरादून में डिफेंस प्रोडक्शन इंडस्ट्रियल हब स्थापित करने हेतु केंद्र से सहयोग मांगा।
दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने टिहरी झील में सी-प्लेन सेवा प्रारंभ करने तथा दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे के निर्माण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि इससे काशीपुर, रुद्रपुर, पंतनगर एयरपोर्ट एवं जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क तक आवागमन सुगम होगा।
रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतर्गत ऋषिकेश-व्यासी खंड के शीघ्र लोकार्पण, टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन, बागेश्वर-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन सर्वे एवं हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के डबलिंग का भी अनुरोध किया गया।
उत्तराखंड आने का निमंत्रण
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आगमन का निमंत्रण देते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास का प्रस्ताव रखा, जिनमें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, टिहरी पम्प्ड स्टोरेज प्लांट, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार एवं बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना शामिल हैं।
राज्य की विशिष्ट पहलों की जानकारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 6000 से अधिक होम-स्टे पंजीकृत हो चुके हैं तथा “Uttarastays” नाम से नि:शुल्क मार्केटिंग पोर्टल विकसित किया गया है। बागवानी के क्षेत्र में चौबटिया (अल्मोड़ा) में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने “मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना”, “मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना” एवं “देवभूमि परिवार योजना” जैसी पहलों के माध्यम से रोजगार, उद्यमिता एवं पारदर्शी सेवा वितरण को बढ़ावा दिए जाने की जानकारी भी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सुधार किए गए हैं तथा 500 से अधिक अप्रासंगिक कानूनों को समाप्त किया गया है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Student alleges brutal assault and demand of bribe by Police in Doon

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…

9 minutes ago

तीन चरणों में होगा खेल महाकुंभ, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…

13 minutes ago

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

34 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

55 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

1 hour ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

2 hours ago