Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में जमीन खरीदने वालों को लेकर सख्त हैं CM धामी, बाहरी व्यक्तियों की होगी जांच – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सीएम आवास में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने राज्य में रह रहे बाहरी लोगों की सघनता से सत्यापन करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जो भी बाहरी व्यक्ति राज्य में जमीन खरीदने आ रहे हैं, उनकी पूरी जांच होनी चाहिए. लोग किस उद्देश्य से जमीन खरीद रहे हैं, इसके साथ ही आपराधिक विवरण की भी जांच की जाए.मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति पर आपराधिक मामला पाया जाता है तो उसका स्पष्ट उल्लेख हो. आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को भी चिन्हित किया जाए. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि वनाग्नि, पेयजल और बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए नियमित बैठक कर समीक्षा की जाए. प्रदेश में मानसून सीजन के शुरू होने से पहले आपदा प्रबंधन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए. उन्होंने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित जिलाधिकारियों के संपर्क में रहने की हिदायत दी. उन्होंने बैठक में कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की धनराशि लाभार्थी को डीबीटी के माध्यम से जल्द मिले, इसके लिए वित्त और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग त्वरित कार्रवाई करे. उन्होंने जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए.बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी थीं मौजूदबैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ ही उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर, शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, एडीजी एपी. अंशुमन, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, अपर सचिव जेसी. कांडपाल उपस्थित थे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

41 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago